Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत:रायबरेली में ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, 8 महीने हुई थी पत्नी की मौत

    11 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय संविदा सफाई कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों में मातम छा गया है। रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन की पटरी पर मिला शव मृतक की पहचान बाबूगंज मजरे मतरौली गांव निवासी मनोज वाल्मीकि (50 वर्ष) के रूप में हुई है। मनोज ऊंचाहार नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे देर रात अपने घर से निकले थे, जिसके बाद शुक्रवार उनका क्षत-विक्षत शव रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पाया गया। देर रात घर से निकले सुबह मिला शव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि मृतक के बेटे आशीष कुमार ने पुलिस को सूचित किया था कि उनके पिता रात में घर से निकले थे और सुबह उनकी मृत्यु की खबर मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है या कुछ और। 8 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत मनोज वाल्मीकि के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया है कि मनोज की पत्नी की मृत्यु लगभग 8 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। उनके परिवार में अब दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पंचायत के अन्य सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपसाड़ कांड मामले में 18 फरवरी को होगी सुनवाई:मेरठ में आरोपी के पिता के दर्ज होंगे बयान, जेजे बोर्ड में फाइल ट्रांसफर
    Next Article
    गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद और पिंकी चौधरी नजरबंद:मेरठ में लव जिहाद के विरोध में हिन्दू महापंचायत, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment