Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद और पिंकी चौधरी नजरबंद:मेरठ में लव जिहाद के विरोध में हिन्दू महापंचायत, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में हिंदू युवती आकांक्षा और उनके प्रेमी की शादी को लेकर सियासी और सामाजिक संवेदनाएं तेज हैं। इस बीच, गाजियाबाद में हिंदूवादी नेताओं पर पुलिस ने कड़ी नजर रखी है। डासना मंदिर के प्रमुख और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को मंदिर परिसर में अपनी निगरानी में रखा गया है। मंदिर के गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यति नरसिंहानंद गिरी को मेरठ नहीं जाने दिया जाए। साथ ही, उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यदि वह कहीं पर कोई बयान देते हैं या भड़काऊ टिप्पणी करते हैं, तो उनकी वीडियोग्राफी की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए की जा रही है। मेरठ जाना था इसलिए निगरानी मेरठ की रहने वाली आकांक्षा अपने प्रेमी सावेज से शादी करने जा रही है, इसके कार्ड भी छपवाए गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इस शादी को लेकर लगातार बखेड़ा मचाए हैं। जिसमें सचिन सिरोही ने कहा कि यह धर्मांतरण और लव जिहाद है। गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष को रात में ही पुलिस ने नजर बंद कर लिया था, आज वह अपने घर पर पुलिस की निगरानी में हैं। पिंकी चौधरी ने कहा कि मेरठ की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, एक हिंदू युवती का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ब्रेनवाश किया है। यह सीधा सीधा लव जिहाद है। हिंदुओं की आवाज उठा रहे हिंदु रक्षा हम हिंदुओं की आवाज उठा रहे हैं, यह सीधा सीधा लव जिहाद है। पुलिस आरोपी शावेज को अरेस्ट कर इस शादी को रुकवाए जाए। हिंदुओं की लड़ाई हम लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। चाहे पुलिस कितने भी मुदकमे दर्ज कर लें। यह हमारी बहन बेटी का मामला है। योगी जी से भी हमारा अनुरोध है कि जिसने इस तरह से शादी करने की बात कही है उस पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत:रायबरेली में ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, 8 महीने हुई थी पत्नी की मौत
    Next Article
    डायरेक्टर विक्रम भट्ट को राहत नहीं,पत्नी जेल से रिहा होगी:सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 को; फिल्म बनाने के लिए 30 करोड़ की धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment