Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन के लगेज कोच में मिली नवजात बच्ची:SNCU में भर्ती कराया, स्वस्थ होने पर आगरा के राजकीय बाल गृह भेजा गया

    16 hours ago

    1

    0

    कासगंज रेलवे जंक्शन पर 5 मार्च को लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच में एक नवजात बालिका मिली थी। करीब तीन से चार दिन की यह बच्ची रोती हुई अवस्था में पाई गई। रेलवे कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सौंप दिया। बच्ची को तुरंत कासगंज जिला अस्पताल की स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। आपको बतादे उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर मंगलवार को बच्ची को आगरा स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा मंगलवार को बालिका को आगरा के राजकीय बाल गृह (शिशु) में सुरक्षित रूप से भेजा गया। यह बाल गृह डीआईओएस कंपाउंड, सरकारी रेजिडेंस, पंचकुइयां रोड पर स्थित है। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सौरभ यादव, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, वन स्टॉप सेंटर की प्रियंका यादव, एसएनसीयू नोडल डॉ. कैलाश बाबू और एसएनसीयू प्रभारी पुष्पेंद्र यादव मौजूद रहे। चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर रूबी यादव और केस वर्कर मयंक कुलश्रेष्ठ भी उपस्थित थे। एसएनसीयू वार्ड के समस्त नर्सिंग अधिकारी और स्टाफ भी इस प्रक्रिया में शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सुधारने के दिए निर्देश:दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने को लेकर हुई बैठक
    Next Article
    सहारनपुर निगम ने तीन विभागों से वसूले 2.15 करोड़:आयकर व डाक विभाग को भेजे साढ़े 10 करोड़ के बिल, सीजीएसटी से 1.55 करोड़ मय ब्याज वसूले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment