Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:लाखों के गहने-नकदी बरामद; RPF, GRP, CIB ने प्लेटफार्म 4 से पकड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में ट्रेनों में महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बदमाशों के पास से लाखों रुपये कीमत के गहने और नकदी बरामद की गई है। इन पर कई अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। जीआरपी सीओ उदय प्रताप सिंह और आरपीएफ सीओ गुजर सिंह ने स्टेशन पर पत्रकारों को बताया कि 20 दिसंबर 2025 को श्रमशक्ति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान कानपुर निवासी विजय सिंह की पत्नी का पर्स चोरी हो गया था। इसमें 25 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और अन्य सामान था। इसी तरह, 2 दिसंबर 2025 को गोमती एक्सप्रेस में बिजनौर निवासी सुशील कुमार की पत्नी पूनम का पर्स चुराया गया था, जिसमें मंगलसूत्र, चार अंगूठी और कान के झुमके थे। इसके अलावा, 20 जून 2025 को बिहार के सारण जिले की निर्मला देवी का पर्स भी यात्रा के दौरान चोरी हो गया था। उनके पर्स में एक चेन, एक अंगूठी, मोबाइल और 15 हजार रुपये रखे थे। इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार शाम करीब सात बजे जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू आर्य, आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार और सीआईबी के उपनिरीक्षक विनोद कुमार प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश प्लेटफार्म नंबर चार पर बैठे हैं। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम फिरोजाबाद के हिमायूपुर निवासी अर्जुन यादव, आगरा के नगला बरी निवासी सुबोध कुमार और एटा के गदाई निवासी विशाल बताए। उनकी तलाशी लेने पर चोरी की चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के झुमके, एक जोड़ी कान के बुंदे, एक चेन और 31,640 रुपये नकद बरामद किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नूर मोहम्मद बने AIMIM युवा जिलाध्यक्ष:सम्भल में संगठन को मिलेगी नई मजबूती
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:परिजनों ने पिकअप चालक पर केस दर्ज कराया, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment