Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रॉनिका सिटी लाठीचार्ज, किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन:लखीमपुर में भाकिमयू ने न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग की

    22 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा, जिसमें न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग की गई है। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह को दिया गया। इसे आगे राजभवन, लखनऊ भेजा जाएगा। संगठन का आरोप है कि प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में किसान कई दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। संगठन के अनुसार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। जब किसानों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने कथित तौर पर बल प्रयोग करते हुए धरना स्थल पर मौजूद किसानों, महिलाओं और बच्चों पर लाठीचार्ज किया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और क्षेत्र में भय तथा आक्रोश का माहौल है। संगठन ने इस कार्रवाई को किसानों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। किसान संगठन ने राज्यपाल से पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों का निलंबन, घायलों को मुफ्त इलाज व मुआवजा, नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर भुगतान और भविष्य में किसानों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेव सिटी थाने में किसानों का धरना:बिल्डर की FIR के खिलाफ सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन
    Next Article
    साकेत बुद्ध विहार को अधिग्रहण से मुक्त करने की मांग:भाकियू का पैदल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment