Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेव सिटी थाने में किसानों का धरना:बिल्डर की FIR के खिलाफ सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में बिल्डर की ओर से किसानों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के विरोध में सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान थाने के अंदर बैठकर मुकदमा वापस लेने और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। थाने के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान नेता अनुज चौधरी ने बताया कि किसानों की जमीन पर पूरा मुआवजा दिए बिना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक किसानों को उनका बकाया मुआवजा नहीं मिलता, तब तक जमीन पर बिल्डर का कोई अधिकार नहीं बनता। चौधरी ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई किसानों की आवाज दबाने के लिए की गई है और किसान एकजुट होकर कानूनी तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। यह मामला मैसर्स प्रासु बिल्डकन एलएलपी फर्म से जुड़ा है, जो वेव सिटी के सेक्टर-एक में एसकेए डिवाइन ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही है। शनिवार शाम करीब सात बजे काजीपुरा निवासी आनंद चौधरी, बिजेंद्र, अनुज चौधरी गुड्डू और नायफल निवासी मनोज अपने साथियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। बिल्डर पक्ष का आरोप है कि इस दौरान निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया। इस घटना के बाद साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर छह नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ओर बिल्डर पक्ष निर्माण कार्य बाधित होने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान अपने मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता बताया है और बातचीत के जरिए इस विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर:जिला जज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    Next Article
    ट्रॉनिका सिटी लाठीचार्ज, किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन:लखीमपुर में भाकिमयू ने न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment