Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रंप ने बम दाग कर दहलाया, ईरान ने मिसाइलों से कोहराम मचाया, 2 दिन, 170 हमलें और कई मौतें

    19 hours ago

    1

    0

    ईरान अमेरिका की जंग विध्वंसक मोड़ यहां पर लेती हुई जा रही है। ईरान पर हमले हुए हैं तो ईरान ने भी पलटवार यहां पर किया है। ईरान लगातार चेतावनी अमेरिका को दे रहा है। अमेरिका हर उस जगह को निशाना यहां पर बना रहा है जो ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अमेरिकी सेना ने चाबहार पोर्ट  पर जबरदस्त बमबारी  की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि अमेरिका ईरान पर बड़े हमले की तैयारी  कर रहा है। अब अमेरिका पर ईरान ने बहुत बड़ा आरोप यहां पर लगा दिया। ईरानी मीडिया का दावा यह है कि परमाणु ठिकाने के पास हमले हुए हैं और अमेरिका ने ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट के पास हमला कर दिया है। मेहर न्यूज़ एजेंसी है जिसके मुताबिक वहां पर धमाकों की आवाज सुनाई दी है और अमेरिका ने तड़के ईरान के 90 सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जो दावा यहां पर किया उसके मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन भंडार के साथ ही नौसैनिक ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इसे भी पढ़ें: आग लगते ही धुंआ-धुआं हो गए अमेरिका के युद्धपोत, टेंशन में ट्रंप!अमेरिकी फौज ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को भी निशाना बना दिया है। हॉर्मोसगान प्रांत में पोर्ट एरिया से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया है। अमेरिकी हमलों से पिछले दो दिन में ईरान में 14 लोगों की मौत हो गई है। ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 78 से ज्यादा लोग हैं जो इन हमलों में अब तक घायल हो चुके हैं। ट्रंप सेना के हमलों के जवाब में ईरान भी पीछे नहीं हट रहा है। पलटवार के दावे ईरान कर रहा है। और खबरें जो आ रही है उसके मुताबिक क़तर, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमले ईरान ने किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक हमलों में कुवैत के पेट्रिएट मिसाइल सिस्टम, क़तर के अर्ली वार्निंग सेटेलाइट्स एंटीना को निशाना बनाया गया है। जबकि बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को टारगेट किया गया। ईरान ने इन हमलों के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल की। इस वक्त मिडिल ईस्ट में बने हुए ईरान अमेरिका के बीच फिर से तनाव यहां पर पैदा कर दिया।इसे भी पढ़ें: चाबहार पर हमले से बौखलाया ईरान, कुवैत-बहरीन में भीषण मिसाइल अटैकअमेरिका ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ईरान के कई मिलिट्री ठिकानों पर अटैक कर दिया है। अब जाहिर तौर पर अमेरिका अगर हमले कर रहा है तो ईरान उसका जवाब देगा। रान ने जो हमले यहां पर किए हैं उसके बाद यहां पर कुवैत में ईरानी हमलों के बाद सायरन बजते हुए सुनाई दिए हैं। यह सब कुछ वैसा ही है जैसे इस तनाव की शुरुआत हुई थी। अमेरिका हमले करता है और ईरान नजदीकी देश जहां पर अमेरिका के बेस है उनको टारगेट करता है। दोनों के बीच जब वार पलटवार हो रहा है तो फिर से यह हिंसक रूप ले रहा है। लेकिन सवाल अब यह है कि जो बातचीत की कोशिश हो रही थी उसके बाद अचानक से ऐसा क्या हुआ कि तनाव यहां पर पैदा हो गया और एक और सवाल यह भी कि अब क्रूड की कीमतों का क्या होगा? क्योंकि स्टेट ऑफ हॉर्मोस एक बार फिर से इसकी एक बड़ी वजह है।  ईरान अमेरिका में हॉर्मोस के चक्कर में सीज फायर टूटा है। जहाजों को निशाना बनाने के आरोप में अमेरिका ने हमले यहां पर कर दिए हैं तो अब ईरान ने हॉर्मोस बंद करने के लिए धमका दिया है। ईरान धमकाते हुए कह रहा है कि अगर हमले किए तो हॉर्मोस बंद कर देंगे।इसे भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमलों के बाद अब Deal के लिए बुरी तरह बेताब है ईरान ईरान की संसद के स्पीकर हैं मोहम्मद गलीबा। उन्होंने यहां पर कहा कि अमेरिका को दादागिरी और वादे तोड़ने की कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर आप हमला करेंगे तो आपको जवाब भी इसका मिलेगा। बेकार की कोशिशें अमेरिका ना करें। आप और गहरे दलदल में फंसते चले जाएंगे। यह सीधी चेतावनी अमेरिका को ईरान दे रहा है। हॉर्मस को अमेरिकी धमकियों से नहीं हमारी शर्तों पर खोला जाएगा। यह बात उन्होंने साफ कर दी है। उधर ट्रंप के ईरान के नेतृत्व को बेकार बताकर एक बड़ा बयान यहां पर दे दिया गया और कहा कि वो बीमार मानसिकता के लोग हैं और उनसे बात करना बेकार है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump की हत्या की ईरानी साजिश! Israel ने America को दिया खुफिया Input
    Next Article
    'भारत-चीन' पर चुनचुन कर हमले? ईरान में अमेरिका कौन सा खेल खेलने लगा है?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment