Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tarapith के एक होटल में भीषण आग से 7 लोगों की मौत, कई श्रद्धालु गंभीर घायल

    47 minutes from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब पांच बजे तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला एक होटल के भूतल पर लगी।उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर अतिथि सो रहे थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब मृतकों की संख्या सात हो गई है।’’ होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।आग से बच निकलने में कामयाब हुई कोलकाता की एक महिला ने होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया, ‘‘अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो रहा था।’’ अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए इस शहर में आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tarapith Hotel Fire Tragedy | पश्चिम बंगाल के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर मौत
    Next Article
    Sabarimala temple के कपाट चिंगम और मलयालम नव वर्ष पर खुले, 21 अगस्त तक होंगे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment