Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्ट नगर में जलभराव की समस्या पर काम शुरू:मेरठ सांसद की पहल पर नगर निगम ने कराया सड़क निर्माण शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को अब राहत मिलने जा रही है। सैखो पेट्रोल पंप के पीछे मंदिर के सामने वाली सड़क पर पानी भरने की समस्या को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारियों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने इस विषय को संघ के महामंत्री दलजीत सिंह के माध्यम से मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के समक्ष रखा। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर निगम अधिकारियों से बात की। इसके बाद नगर निगम की टीम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची और संबंधित सड़क की नपाई कराई गई। साथ ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के सभी पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने सांसद अरुण गोविल और संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के संगठन मंत्री अंकुर प्रजापति ने सड़क की नपाई कराई। इस दौरान दीपक गांधी, योगेंद्र सिंह चाहर, रोहित कपूर, अनीश चौधरी, अतुल शर्मा, अंबर गोयल, नीरज मुल्तानी, बबलू, नितिन और अमरीश सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में SI परीक्षा, छात्रों को मिली निःशुल्क सुविधा:समाजसेवियों ने ठहरने, खाने और परिवहन की व्यवस्था की
    Next Article
    बिजनौर के किसान करनाल रवाना:एशिया के सबसे बड़े संस्थान में लेंगे 7 दिवसीय कृषि प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment