Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूरिस्ट बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर NH24 किया जाम, चालक हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार इब्राहिम अंसारी (45) की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 24 पर कुन्सेरवां निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर के पास नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही एक टूरिस्ट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस का पीछा कर उसे छपवा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वे मुआवजे और चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और नौतनवा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास किया। बाद में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बस में कुल 48 यात्री सवार थे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    112 वाहनों का चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन:पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालक भागे, जागरूकता के बावजूद, नहीं हो रहा सुधार
    Next Article
    हापुड़ में दो युवकों में मारपीट , VIDEO:दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर विवाद, लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment