Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिर्वा में बड़ा पावर हाउस बनवा रहा हूं:भाजपा विधायक कैलाश राजपूत बोले– सौरिख कट पर मिनी ट्रॉमा सेंटर मांगा, मेरा टिकट कोई काट नहीं सकता

    10 hours ago

    1

    0

    कन्नौज की तिर्वा विधानसभा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत अपने क्षेत्र में कराए गए काम को लेकर आश्वस्त हैं कि 2027 में भी उन्हें टिकट जरूर मिलेगा। उनका कहना है कि टिकट मुझे नहीं मिला तो बहुत से लोगों को भी नहीं मिलेगा। उनका कहना है–आने वाले समय में तिर्वा में बहुत बड़ा पावरहाउस चालू हो जाएगा। फिर तिर्वा के पास जिले में सबसे ज्यादा बिजली होगी। कन्नौज में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस–वे की बनावट को लेकर अखिलेश सरकार के काम पर भी सवाल उठाए हैं। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से उनके कामों को लेकर बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : अपने काम से आप कितने सन्तुष्ट हैं, 10 में से कितने नम्बर देंगे? जवाब: पूरे 10 नम्बर दूंगा। तिर्वा के लिए मैंने बाईपास स्वीकृत कराया। जल्द ही टेंडर होकर वो बनना शुरू हो जाएगा। उमर्दा रोड के बलनपुर बम्बा से इंदरगढ़ बम्बा पटरी तक साढ़े 5 मीटर चौड़ा रोड स्वीकृत है। 19.80 करोड़ की लागत से काम होगा। टइया पुल से लेकर नहर पुल तक रोड चौड़ीकरण का थर्ड फेज में टेंडर होगा। कटइया का पुल 4 करोड़ की लागत से बनवाने जा रहा हूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में कार्डियोलॉजी और कैंसर संस्थान में डाक्टरों और कर्मचारियों के पद सृजित कर के इसको जल्दी चालू कराएंगे। हमारी प्राथमिकता है कि कैंसर और हार्ट के मरीजों को कानपुर, लखनऊ या दिल्ली न भागना पड़े। सवाल : चार साल में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: बिजली को लेकर बड़ा काम कराया है। 220 किलोवाट का बड़ा पावर हाउस स्वीकृत कराया है। विधानसभा चुनाव तक वो चालू हो जाएगा। इसके अलावा कुढिना में छोटा पावर हाउस बनवाया है। उसका ट्रायल हो गया है। गढ़िया पाह में भी एक पावर हाउस पास कराया है। वहां काम चल रहा है। चुनाव तक सभी छोटे-बड़े बिजली घर चालू हो जाएंगे तो तिर्वा कन्नौज जिले में नंबर एक पर होगी। किसानों के लिए जितनी बिजली हमारे यहां मिलेगी, उतनी छिबरामऊ और कन्नौज में भी नहीं होगी। सवाल: कोई ऐसा काम जो आप चाह रहे थे, लेकिन करा नहीं पाए? जवाब: ऐसा कोई काम ही नहीं, जो हम न करा पाएं। आगरा एक्सप्रेस वे पर एक सौरिख कट है जो अखिलेश सरकार में नहीं बना। उसे हमने विधानसभा में रखा और विस अध्यक्ष ने आकर उद्घाटन किया था। मैंने सौरिख कट पर ट्रामा सेंटर बनवाने की मांग विधानसभा में की है। वहां 40 बीघा जमीन कट के पास है। कन्नौज जिले में ज्यादातर एक्सीडेंट होते हैं, क्योंकि अखिलेश सरकार ने एक्सप्रेस–वे को तीनों विधानसभा में घुमाया था। ईशन नदी को तीन जगह क्रॉस किया है तो 90 फीसदी एक्सीडेंट यहीं होते हैं। मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया है कि जहां एक्सप्रेस-वे पर ज्यादा टेढ़ापन है, उसे सीधा कराया जाए। प्रयास है कि कर्व कम करा लें। सवाल: क्या आप फिर से टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: ऐसा सम्भव ही नहीं है हमें टिकट न मिले। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी। अगर हमें नहीं मिलेगी तो बहुतों को भी नहीं मिलेगी। सवाल: कार्डियोलॉजी और काऊ मिल्क प्लांट जैसे कई काम अधूरे पड़े हैं? इसपर क्या कहेंगे? जवाब: कार्डियोलॉजी वाला काम प्रक्रिया में है। वो बहुत जल्द चालू हो जाएगा। जहां तक काऊ मिल्क प्लांट की बात है तो उसके लिए हमने विभाग के मंत्री से रिक्वेस्ट की है। उसको जल्दी चालू कराने का प्रयास कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोबिया आश्रम में चिड़ियाघर स्थापना की कवायद तेज:हरदोई में वन और राजस्व विभाग ने संयुक्त सर्वेक्षण किया
    Next Article
    उन्नाव में नहर में पलटा ट्रैक्टर, मिस्त्री की मौत:ट्रैक्टर सही करने गए थे, अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment