Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूटे बिजली के तार से गई छात्र की जान:अलीगढ़ के शादीपुर में तार हटाते समय करंट की चपेट में आया किशोर

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र के शादीपुर गांव में मंगलवार शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में टूटे बिजली के तार को हटा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण (17 वर्ष) पुत्र बबलू सिंह के रूप में हुई है। लक्ष्मी नारायण पलसेडा के एक विद्यालय में दसवीं का छात्र था। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर में पड़े एक टूटे बिजली के तार को हटा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल घर पर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे जट्टारी स्थित एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। लक्ष्मी नारायण अपने पिता का छोटा और लाडला बेटा था। बड़े भाई सचिन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'WAVES-2026' संगोष्ठी का आयोजन:वायरलेस आर्किटेक्चर, VLSI और एम्बेडेड सिस्टम्स पर चर्चा
    Next Article
    गायत्री शक्तिपीठ में प्रगेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव:लखनऊ के गोमती नगर में रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment