Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेंट हाउस मालिक के बेटे ने सुसाइड किया:घर में लटकता मिला शव, 8 महीने पहले हुई थी शादी

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार देर रात टेंट हाउस मालिक के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात परिजन खाने के लिए बुलाने गए तब फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मधुबन नगर निवासी के.के. तिवारी की आशियाना के पकरी क्षेत्र में तिवारी टेंट हाउस के नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया उनके बेटे वैभव तिवारी (25) की शादी 8 महीने पहले आशियाना निवासी आकांक्षा से हुई थी। 3 दिन पहले होली के चलते आकांक्षा अपने मायके गई हुई थी। वैभव का शव लटका मिला बताया गया कि बुधवार रात करीब 8 बजे वैभव घर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब 9 बजे परिवार के लोग उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे, लेकिन वह कमरे में नहीं मिला। तलाश करते हुए परिजन मकान के ऊपरी हिस्से में पहुंचे, जहां टीन शेड में लगी लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे वैभव का शव लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है आत्महत्या करने के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से महिला की मौत, 11 घायल:बेटा होने की खुशी में बैरागढ़ मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे, नशे में धुत था ड्राइवर
    Next Article
    कोडीन-कफ-सिरप मामला- 25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार:13.53 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त, आज भेजे जाएंगे जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment