Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तंत्र-मंत्र के लिए जलती चिता से सिर ले गए:गर्लफेंड और उसके घर वालों को वश में करना चाहता था, 50 से ज्यादा फोटो मिले

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में जलती चिता से खोपड़ी निकालने वाले साधु समते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रेमिका और उसके घर वालों को वश में करने की सनक के कारण एक युवक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। इसके बाद श्मसान घाट से खोपड़ियां चुराने का सिलसिला शुरू हुआ। मामला दो दिन पहले सामने आया, जब एक किशोर की बीमारी से मौत के बाद उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। उनके जाते ही तीन लोग बाइक से पहुंचे और जलती चिता से छेड़छाड़ करने लगे। लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हुआ। आज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास 50 से ज्यादा फोटो मिले हैं। अब विस्तार से पढ़िए मामला… मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। मोहल्ला सोटावाली निवासी शुभांशु (16) इंटर का छात्र था। वह लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से परेशान था। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा था। गमगीन परिजनों और ग्रामीणों ने भारी मन से रीति-रिवाज के साथ गांव के श्मशान घाट पर शुभांशु का अंतिम संस्कार किया। अग्नि देने के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार पूरा करके वापस अपने घरों की ओर लौट गए। श्मशान घाट सूना होते ही बाइक से पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही श्मशान घाट सूना हुआ वहां बाइक से तीन संदिग्ध युवक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने जलती चिता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन युवकों ने चिता से किशोर की खोपड़ी निकाली और उसे लेकर फरार होने लगे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की तो 3 लोगों की शिनाख्त हुई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वशीकरण के लिए अंधविश्वास का रास्ता चुना मामले की शुरुआत अमन नाम के एक युवक की सनक से हुई। अमन अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिता को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में करना चाहता था। प्यार और परिवार को जबरन हासिल करने के लिए उसने अंधविश्वास का रास्ता चुना। इसी दौरान अमन की मुलाकात अवधेश शर्मा नाम के एक तांत्रिक से हुई, जो साधु का वेष बनाकर लोगों को अपनी तांत्रिक क्रियाओं के जाल में फंसाता था। तांत्रिक अवधेश शर्मा ने अमन का फायदा उठाया। उसने अमन को झांसा दिया कि यदि वह श्मशान घाट से एक जलती हुई चिता से मानव खोपड़ी लेकर आएगा तो वह ऐसा अचूक 'वशीकरण' कर देगा जिससे उसकी प्रेमिका और उसका पूरा परिवार अमन के कदमों में आ जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की कुंडली खंगाली इसके बाद आरोपियों ने श्मशान घाट को अपना निशाना बनाया और जलती चिता से सिर चोरी करने की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को दबोचा और उनकी कुंडली खंगाली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। तंत्र-मंत्र से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री मिली आरोपियों के ठिकाने से पुलिस को भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनके पास से लगभग 50 अलग-अलग महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिली हैं। इन सभी तस्वीरों पर अलग-अलग तरह की तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं। 50 लोगों की पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस अब उन सभी 50 लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिनकी तस्वीरें तांत्रिक के पास से बरामद हुई हैं। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिर काटकर ले जाने की बात गलत है, शव पूरी तरह से जल चुका था। आरोपी चिता से कुछ हडि्डयां बटोरकर ले गए थे। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले से कितने लोगों को इस तरह के झांसे में ले चुके हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की यह तस्वीर आरोपी प्रशांत राय की है, जो लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गनर रहा है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 1536 शिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय:गोरखपुर में CM ने बढ़े भुगतान का शुभारंभ किया, काशी में लाइव टेलिकास्ट
    Next Article
    बलरामपुर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा शपथ ग्रहण:कर्मचारियों ने आग से बचाव की ली प्रतिज्ञा, सजगता बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment