Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए के जबड़े से चाचा ने भतीजी को बचाया:लखीमपुर में आंगन से उठा ले गया था, 100 मीटर तक पीछा कर लाठी-डंडे से वार कर छुड़ाया

    1 day ago

    6

    0

    लखीमपुर खीरी में सोमवार शाम तेंदुआ पांच साल की बच्ची को घर के आंगन से उठा ले गया। चाचा ने करीब 100 मीटर तक पीछा कर लाठी-डंडे से वार किया और बच्ची को छुड़ा लिया। तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। बच्ची गंभीर घायल है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पूरी घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मंझरा पूरब गांव की है। अब जानिए पूरी घटना… उत्तर निघासन वन रेंज के गांव में जसविंदर सिंह उर्फ बिट्टू (32) अपनी पत्नी चन्ना कौर (30) और एक बेटी मन प्रीत (5) एक बेटा लवजीत सिंह (2) के साथ रहते हैं। इनके परिवार में तीन भाई सत्येंद्र सिंह, सुखविंद्र (20) करन भी साथ रहते हैं। ये गांव में रहकर ही किसानी करते हैं। मन प्रीत सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे घर के आंगन में पिता जसविंद्र सिंह के साथ खेल रही थी। खेलते समय आंगन में तेंदुआ पहुंचा। तेंदुए ने बच्ची पर झपट्टा मारा और गर्दन जबड़े में दबाकर उसे करीब 100 मीटर दूर खींच ले गया। चाचा ने भतीजी को बचाया घर में मौजूद बच्ची के चाचा सुखबिंदर सिंह उसे बचाने दौड़े। उन्होंने तेंदुए पर लाठी-डंडे से वार किया और बच्ची को उसके जबड़े से छुड़ा लिया। तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। तेंदुए के हमले में बच्ची गंभीर घायल हो गई। उसे नजदीकी सीएचसी रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तेंदुए के हमले से बच्चों में डर घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत मच गई है। ग्रामीण और परिजनों ने घटना के बाद तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सभी का कहना है कि इस तरह से लगातार क्षेत्र में तेंदुए के हमले से लोगों में डर बनी हुई है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और किसान भी अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया- तेंदुएं के हमले से घायल बच्ची को नजदीकी सीएचसी भेजवाया गया है। जहां से डाक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया है। वन विभाग की टीम को बच्ची के साथ भेजा गया है। तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए कॉबिंग की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली से पहले 50 क्विंटल मिठाई मिट्टी में दबाई:लखनऊ सहित प्रदेशभर में एक्शन, 22.50 लाख रुपए की खाने की चीजें जब्त
    Next Article
    पत्नी के कातिलों को मारकर 42 साल जेल काटी:छूटे तो घर-जमीन पर हुआ कब्जा, पूर्व फौजी अब इंसाफ को दर-दर भटके रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment