Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टावरों पर चढ़ने की घटनाओं पर प्रशासन सख्त:दो महीने में कई घटनाओं के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट, घेराबंदी और ताला लगाना होगा अनिवार्य

    1 day ago

    1

    0

    जौनपुर जिले में मोबाइल टावरों पर लोगों के चढ़ने की लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले मोबाइल टावर संचालकों के खिलाफ अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि टावरों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने सभी मोबाइल टावर संचालकों को टावर परिसर की मजबूत घेराबंदी कराने, प्रवेश द्वार पर मजबूत ताला लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या और प्रदर्शन की घटनाएं रोकना उद्देश्य पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद या अन्य कारणों से लोग मोबाइल टावरों पर चढ़ जाते हैं। इससे उनकी जान खतरे में पड़ने के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। सिटी मजिस्ट्रेट ने दी चेतावनी सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि मोबाइल टावर संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दो माह में सामने आए कई मामले पिछले दो महीनों में जिले में मोबाइल टावरों पर चढ़ने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 10 मई को सुजानगंज क्षेत्र में एक युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद में टावर पर चढ़ गई थी। 3 मई को बक्शा क्षेत्र में एक किशोर प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था। 7 जून को जफराबाद क्षेत्र में भी एक युवक प्रेमिका की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था। वहीं, 21 मई को बक्शा थाना क्षेत्र में भूमि पैमाइश से असंतुष्ट एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था और उतरते समय गिरने से उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा 26 जून को जलालपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नशे की हालत में 100 फीट से अधिक ऊंचे विद्युत पारेषण पोल पर चढ़ गया था। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोकशी करने वाले तीन गिरफ्तार:गिरोह बनाकर करते थे गोवंश का वध, गांव में घूम-घूम कर करते थे बिक्री
    Next Article
    महादेवा धाम से अयोध्या के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू:श्रद्धालु अब करेंगे रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment