Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्यूबवेल मोटरों से तार चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:सहारनपुर में कई किसानों के खेतों को बनाया निशाना; एक आरोपी पर छह मुकदमे

    1 day ago

    5

    0

    सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल की मोटरों से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी मोटर खोलकर उसमें लगे तांबे के तार निकाल लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी किया गया 21 किलो 838 ग्राम तांबे का तार बरामद किया है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी मिले हैं। यह मामला 25 अक्टूबर का है। सरसावा क्षेत्र के गांव झरौली निवासी विक्रम सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके खेतों में लगी ट्यूबवेल की मोटर से अज्ञात चोर तार निकालकर ले गए हैं। इस घटना से कई किसानों को नुकसान हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी देहात मयंक पाठक के मुताबिक, शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरसावा पुलिस ने हैदरपुर घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भिक्कनपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। उनकी पहचान शौकीन निवासी मोहल्ला हरिजनान, सरसावा, विजय निवासी मध्य प्रदेश (हाल निवासी रेलवे स्टेशन के पास सरसावा) और जितेंद्र निवासी पहलवानपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी का 21 किलो 838 ग्राम तांबे का तार बरामद हुआ। इसके अलावा एक प्लास, लोहे की छैनी, हथौड़ी और पाना भी मिला है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। एसपी ग्रामीण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शौकीन का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ सरसावा थाने में चोरी, नशे, आबकारी, आर्म्स एक्ट और गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 से लेकर 2026 तक के मामले शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस तीनों आरोपियों को जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दस साल पहले मिल जाएगा हार्ट अटैक का अलर्ट:शरीर में मौजूद खास प्रोटीन मॉलिक्यूल से छिपे खतरे का चलेगा पता
    Next Article
    गोंडा के लक्ष्य की कप्तानी में भारत पाकिस्तान से जीता:9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप, पिता बोले- बेटे की यह जीत सालों तक याद रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment