Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण:आम लोगों से संवाद, प्रेम और सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नोएडा के सेक्टर 8 स्थित जामा मस्जिद का दौरा किया। मस्जिद के मौलाना और समिति के सदस्यों से बातचीत करते हुए, कमिश्नर ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नमाज पढ़ने आए लोगों से भी संवाद किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस दौरान, पुलिस कमिश्नर ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का फ्लैग मार्च के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सम्मान और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति पूरे क्षेत्र में बनी रहेगी। आमजन को अफवाहों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। नोएडा पुलिस ड्रोन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से कमिश्नरेट में लगातार निगरानी रख रही है, ताकि असामाजिक या कानून-विरोधी गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और सतत निगरानी जारी रहेगी। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर और त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से त्योहारों को प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, जिससे जिले में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मस्जिदों को तिरपाल से ढका:2770 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 9 सेक्टरों में बांटा गया शहर
    Next Article
    जेवर फिल्म सिटी में 'मॉम 2' की शूटिंग शुरू:परियोजना में पहली बार गूंजी 'एक्शन' की आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment