Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर फटने से बाइक डिवाइडर से टकराई, छात्रा की मौत:औरैया में होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड निकलवाने जा रही थी, बाइक सवार गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल में शनिवार को एक सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के मोहारी स्थित राजकमल होटल के सामने हुआ, जब बाइक का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, सराय टडवा मंतला निवासी रीतू (19) पुत्री बीरेंद्र सिंह और कल्ले का पुरवा निवासी विपिन (20) पुत्र जयप्रकाश उर्फ भैयालाल अपाचे बाइक से अजीतमल की ओर आ रहे थे। मोहारी में राजकमल होटल के सामने पहुंचते ही अचानक बाइक का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान छात्रा की मौत घटना की सूचना मिलने पर 112 पीआरबी के पुलिसकर्मी अखिलेश कुमार और चालक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम उपचार के दौरान रीतू ने दम तोड़ दिया, जबकि विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड निकलवाने जा रही थी घायल विपिन के पिता जयप्रकाश ने बताया कि उनका पुत्र नोएडा में निजी नौकरी करता है और एक दिन पहले ही घर लौटा था। मृतका रीतू के पिता बीरेंद्र सिंह के अनुसार, रीतू बीएससी की छात्रा थी और होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड निकलवाने घर से निकली थी। वह दुर्घटना स्थल तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया- सड़क दुर्घटना में घायल युवती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बिना हेलमेट निकाली महिला जनआक्रोश स्कूटी रैली:BJP काशी क्षेत्र, जिला-महानगर पदाधिकारी हुए शामिल, पीएम स्वागत के नारे भी लगाए
    Next Article
    सपा एमएलसी मान सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिले:परिजनों ने कहा- आश्वासन नहीं, इंसाफ चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment