Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

    43 minutes ago

    1

    0

    कांग्रेस की तेलंगाना इकाई की अनुशासन समिति ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में की गई विवादित टिप्पणियों तथा पार्टी नेता जी. चिन्ना रेड्डी के खिलाफ मिली शिकायत के मामले में कड़ी कार्रवाई की मंगलवार को सिफारिश की। समिति के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लू रवि की अगुवाई वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ को सौंप दी। रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कांग्रेस के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा तथा चुनावी नुकसान से बचने के लिए कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।विपक्षी दलों को हमारे आंतरिक विवादों का फायदा उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष यह रिपोर्ट तेलंगाना में पार्टी मामलों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी मीनाक्षी नटराजन को भेजेंगे। रिपोर्ट एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ भी साझा की जाएगी। रवि ने इससे पहले सुरेखा और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चिन्ना रेड्डी को नोटिस जारी किए थे।कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व से सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ करने की 21 अगस्त को मांग की थी। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी को कांग्रेस विधायक तुडी मेघा रेड्डी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब
    Next Article
    Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment