Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

    4 hours from now

    1

    0

    तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस सवार छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे कोडाड मंडल के पास हुआ।प्रारंभिक जांच के अनुसार, निजी बस में 42 यात्री सवार थे और यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।कम से कम 12 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से पहले ट्रक के, सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-China Relations | 'LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध', अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत
    Next Article
    Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment