Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TET अनिवार्यता समाप्त करने की मांग:बुलंदशहर में शिक्षकों ने पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में ‘टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचन्द शर्मा के आह्वान पर जिले में शिक्षकों ने पैदल मार्च निकालकर TET की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी की। “TET की अनिवार्यता समाप्त करो – शिक्षकों का सम्मान बहाल करो!” और “शिक्षकों के सम्मान में, TFI मैदान में” जैसे नारे गूंजते रहे। पैदल मार्च के बाद शिक्षकों का हुजूम कलेक्ट्रेट गेट पहुंचा, जहां उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि नियुक्ति के समय सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करने वाले अनुभवी शिक्षकों पर बाद में TET की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि नीति और न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए। शिक्षकों के लिए अलग और अन्य के लिए अलग नीति स्वीकार्य नहीं है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने इस निर्णय को अव्यावहारिक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुराने शिक्षकों पर TET थोपना अनुचित है और जब तक यह अनिवार्यता समाप्त नहीं होगी, विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवदत शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री बाबू सिंह और धर्मेन्द्र काव्य ने किया। इस अवसर पर संरक्षक देवेन्द्र भारद्वाज, सुरेश चन्द शर्मा, नरेंद्र नागर, अनुपम शर्मा, अजयवीर सिंह, अनिल कर्दम, तेजप्रकाश शर्मा, विल्सन रानी, सुधा आर्य, नूतन गर्ग, धर्मपाल सिंह, दिनेश शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, संजीव शर्मा, तनुज कुमार शर्मा, कपिल सिंह, शकील अहमद, विनी कुमार, मदन मोहन शर्मा, रंजीत कुमार, भरत शर्मा, रविकांत जी, विमल शर्मा, दिनेश कुमार, पूनम शर्मा, मुलेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील प्रभारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी में सन्नाटा:बवाल के बाद कॉलेज में नहीं दिखे छात्र, प्रबंधन बोला- सभी छुट्टी पर चले गए
    Next Article
    योजनाओं की समीक्षा में मंत्री की सख्त चेतावनी:मैनपुरी में डी और सी श्रेणी की योजनाओं पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment