Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी में सन्नाटा:बवाल के बाद कॉलेज में नहीं दिखे छात्र, प्रबंधन बोला- सभी छुट्टी पर चले गए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज परिसर में बीसीए फाइनल ईयर के छात्र प्रखर सिंह की मौत के बाद बुधवार को बवाल हुआ। दूसरे दिन गुरुवार को स्थिति नियंत्रण में रही। एहतियातन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई। पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी। बुधवार को छात्र की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने पहले शांतिमार्च निकाला था, जो बाद में उग्र प्रदर्शन में बदल गया। कई घंटों तक चले हंगामे के दौरान प्रशासनिक भवनों और कक्षाओं के आसपास तोड़फोड़ की गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था और देर शाम हालात पर काबू पाया जा सका था। गुरुवार को कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। 8 मार्च तक कॉलेज बंद रखने के निर्णय के चलते हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। सुबह से ही हॉस्टलों में छात्रों के सामान समेटने और परिसर खाली करने की गतिविधियां दिखीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। इस के साथ छात्रों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। किसी ने तहरीर नहीं दी सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि अभी तक मृतक छात्र के परिजनों से न कोई तहरीर मिली है न छात्रों ने कोई तहरीर दी है। तोड़फोड़ की भी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर किसी पक्ष से कोई तहरीर मिलेगी तो जाँच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 2.53 करोड़ से दो सड़कों का शिलान्यास:विधायक आकाश सक्सेना ने किया भूमि पूजन, आवागमन होगा सुगम
    Next Article
    TET अनिवार्यता समाप्त करने की मांग:बुलंदशहर में शिक्षकों ने पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment