Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TET से मुक्ति को लेकर शिक्षक आंदोलन करेंगे:अध्यादेश की मांग को लेकर गोरखपुर में हुई बैठक, 26 फरवरी को होगा विशाल प्रदर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्ति दिलाने के लिए शनिवार को गोरखपुर में अध्यापक भवन में शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उत्पन्न स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संगठनों ने केंद्र सरकार से अध्यादेश लाने की मांग को लेकर एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया और सरकार से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग उठाई। बैठक में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाने की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि कल यानी रविवार को X (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाकर मांग को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक अपने-अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान शिक्षकों से अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की गई। 26 फरवरी को विशाल प्रदर्शन की तैयारी बैठक में 26 फरवरी को प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से संपर्क बढ़ाने, अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह प्रदर्शन शिक्षकों की एकजुटता का बड़ा संदेश देगा और सरकार तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंचेगी। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि TET से मुक्ति के लिए अध्यादेश की मांग को लेकर शिक्षक पूरी तरह आंदोलित हैं और लंबे समय से इस मुद्दे का समाधान नहीं होने से असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो संगठन इस मुद्दे पर एकजुट होकर आंदोलन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें शिक्षक समाज स्वीकार नहीं करेगा। सभी संगठनों से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने की अपील की गई। शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की अपील बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने हैशटैग अभियान, काली पट्टी बांधने और 26 फरवरी के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव राय, महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष आकांक्षा सिंह सहित सुधांशु मोहन सिंह, कृष्ण कुमार साहनी, मनोज सिंह, सुखराम प्रसाद, प्रदीप गौड़, अरविंद मित्तल, संतोष पांडे सहित अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:पति घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे दंपती
    Next Article
    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भारत मंडपम कार्यक्रम में अमर्यादित नारेबाजी का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment