Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TGCSB ने Delhi में फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का पर्दाफाश कर 22 को गिरफ्तार किया

    1 hour from now

    1

    0

    तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने नयी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए चलाए जा रहे एक साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 21 तेलुगु भाषी महिलाओं और एक बैंक खाता धारक को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, अभियान के तहत ब्यूरो के अधिकारियों ने साइबर अपराध से जुड़े तीन कॉल सेंटरों पर समन्वित तरीके से छापेमारी की।तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो निदेशक शिखा गोयल ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान तीन मुख्य संचालकों की पहचान हुई, जो इन कॉल सेंटरों का स्वामित्व और संचालन करते थे। उन्होंने बताया कि तीनों फिलहाल फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि तीनों कॉल सेंटर दिल्ली के शिवा मार्केट में अलग-अलग टीमों के माध्यम से संचालित किए जा रहे थे।उन्होंने बताया कि इन टीमों का नेतृत्व ललित सिंह, कुलदीप सिंह और अनिल कर रहे थे, जो सभी फिलहाल फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 21 टेली-कॉलर और एक बैंक खाता धारक शामिल हैं। गोयल ने बताया कि यह कॉल सेंटर नेटवर्क करीब डेढ़ साल से जारी था।अधिकारी ने बताया, ‘‘जालसाज 25 से 40 वर्ष की तेलुगु भाषी महिलाओं को टेली-कॉलर के रूप में इस्तेमाल करते थे। ये महिलाएं पीड़ितों का विश्वास जीतकर तेलंगाना में लोगों को निशाना बनाती थीं और खुद को एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का प्रतिनिधि बताकर आकर्षक ऋण मंजूरी का प्रस्ताव देती थीं। इसके बाद ठगी को अंजाम दिया जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur के Kangpokpi जिले में उपद्रवियों ने जलाए घर, छात्र संगठन ने जताया विरोध
    Next Article
    Mangaluru में बार के पास तलवार लहराने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment