Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक की मौत:नौतनवां में नौडिहवा पेट्रोल पंप के पास हादसा, सभी जिला अस्पताल रेफर

    13 hours ago

    1

    0

    सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात विषनाथपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की रतनपुर सीएचसी पहुंचने पर मौत हो गई। यह दुर्घटना नौडिहवा पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में पल्सर बाइक पर सवार सलाहुद्दीन (20) और रमेश (32), बजाज प्लेटिना बाइक चालक अमित कुमार (18) और पैदल चल रहे राहगीर आर्यन प्रजापति (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धरइची, थाना कोल्हुई निवासी सलाहुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन और रमेश पुत्र घरभरन के रूप में हुई। बजाज प्लेटिना बाइक चालक अमित कुमार पुत्र रविंद्र कुमार (18) ग्राम निपनिया, थाना परसा मलिक, जनपद महराजगंज का निवासी है। वहीं, पैदल चल रहे आर्यन प्रजापति पुत्र विनोद (22) पेड़ारी, थाना परसा मलिक के रहने वाले हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से रतनपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक बढ़ेगी लखनऊ मेट्रो:3.3 किमी विस्तार का प्रस्ताव; 757 करोड़ बढ़ेगी लागत
    Next Article
    गोंडा अधिवक्ता हत्याकांड मुख्य आरोपी 36 घंटे बाद भी फरार:SP ने गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं, 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment