Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा अधिवक्ता हत्याकांड मुख्य आरोपी 36 घंटे बाद भी फरार:SP ने गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं, 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सुदाईपुरवा में रविवार को अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी उनके सगे भाई अरुण कुमार मिश्रा को पुलिस 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अधिवक्ताओं ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गोंडा पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस मामले में गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चार पुलिस टीमें गठित की हैं। इन टीमों ने आरोपी की तलाश में अब तक 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। हालांकि, आरोपी अरुण कुमार मिश्रा, जो पेशे से क्लर्क है, लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसे शातिर बता रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल स्वयं इस पूरे हत्याकांड की निगरानी कर रहे हैं। मृतक अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा ने अरुण मिश्रा को ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह विवाद 9 बीघा जमीन को लेकर शुरू हुआ था। अरुण मिश्रा ने अपने चाचा जगदंबा के निधन के बाद अपनी चाची रामावती से यह जमीन अपने नाम और गांव के दो अन्य व्यक्तियों के नाम बैनामा करा ली थी। इसी के बाद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं। कई स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन आरोपी अपना मोबाइल नंबर बंद कर फरार है। पिछले 36 घंटों से उसने अपने परिवार के सदस्यों से भी संपर्क नहीं किया है। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी अरुण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक की मौत:नौतनवां में नौडिहवा पेट्रोल पंप के पास हादसा, सभी जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    शराबी पति को मां-बेटी ने डंडों से पीटा, हुई मौत:बरेली में घरेलू हिंसा के बीच बचाव में गई जान, पुलिस ने पत्नी और बेटी को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment