Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो महीने तक सीटें फुल, नहीं मिल रहा रिजर्वेशन:हरिद्वार-उज्जैन की ट्रेनों में सीट खाली नहीं, 40 जोड़ी ट्रेनों में सीटें फुल

    2 hours ago

    1

    0

    गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि अगले दो महीनों तक अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मई-जून में स्कूलों की छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इस दौरान हरिद्वार, नैनीताल, जम्मू, मुंबई, पंजाब, उज्जैन और नई दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। कानपुर से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर, एसी और जनरल कोच तक में लंबी वेटिंग चल रही है। करीब 40 जोड़ी नियमित और स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल पा रही हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग इतनी लंबी हो गई है कि यात्रियों को टिकट कंफर्म होने की उम्मीद कम ही दिख रही है। मजबूरी में कुछ लोग यात्रा टाल रहे हैं, जबकि कुछ वेटिंग टिकट के सहारे सफर करने को तैयार हैं। कानपुर से हरिद्वार जाने वाली 14113 सूबेदारगंज- देहरादून एक्सप्रेस, 02191 हरिद्वार फेस्टिवल स्पेशल में तीन मई से लेकर अगले माह तक स्लीपर, एसी सेकेंड या थर्ड मे सीटें नहीं है। कई तारीखों पर तो नो रूम दिखा रहा है। इसी तरह नैनीताल जाने वाली 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12255 गरीबरथ एक्सप्रेस, 18309 सम्बलपुर- जम्मू तवी एक्सप्रेस, 18101 टाटा जम्मू एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 19038 अवध एक्सप्रेस सहित 21 ट्रेनों, दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति, पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के यही हाल हैं। कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी, पनकी और कल्याणपुर स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। तत्काल टिकट बुकिंग के समय स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। टिकट खुलते ही कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को निराशा हाथ लगती है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और आगे भी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके बावजूद फिलहाल ट्रेनों में भीड़ कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले योजना बनाकर टिकट बुक कराने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोहेल अख़्तर अंसारी ने संभाला पदभार:कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए प्रदेश चेयरमैन का नेताओं ने किया स्वागत
    Next Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने रोका तो गेट पर चढ़े, विरोध में डिब्बे जलाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment