Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो रोडवेज बसों के बीच फंसकर महिला की मौत:हरदोई में दोनों ड्राइवरों एक साथ बढ़ाई बस, खड़े-खड़े ही सिर पिच्चा हुआ

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक हादसे में 32 वर्षीय नेहा सिंह की मौत हो गई। नेहा कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव की निवासी थीं। वह एक निजी दवा कंपनी में कार्यरत थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की दो रोडवेज बसें एक साथ आगे बढ़ीं। नेहा दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच फंस गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने नेहा को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि दोनों बस चालकों ने यह सुनिश्चित किए बिना बसों को आगे बढ़ा दिया कि सामने कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं। उनका कहना है कि यदि चालकों ने सावधानी बरती होती तो नेहा की जान बच सकती थी। मृतका के देवर वीरेश सिंह ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले नेहा के पति सर्वेश सिंह, जो ट्रक चालक थे, एक सड़क हादसे में डीसीएम और ट्रक के बीच फंसने से जान गंवा चुके थे। पति की मौत के बाद नेहा ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली थी। वह नौकरी कर अपने 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटे विवेक का पालन-पोषण कर रही थीं। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मेरी बॉडी मत देना:आगरा में वीडियो बनाकर युवक ने किया सुसाइड, कहा- मेरे मरने के बाद पत्नी को घर भेज देना
    Next Article
    सुबह से घने बादल छाए, तेज बारिश के आसार:आगरा में उमस से राहत मिली, 25 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment