Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से पड़ोसी को काट डाला:अयोध्या में शराब के नशे में हत्या की, चेहरे पर मिले चोट के गंभीर निशान

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में दो सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर पड़ोसी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों भाई नशे में धुत थे। दोनों का उससे विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। परिजन तुरंत घायल को मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शरीर पर कान से लेकर सिर के पीछे तक गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पूरा मामला बाजार थाना क्षेत्र के मड़ना गांव में सोमवार देर शाम का है। अब जानिए पूरा मामला… मड़ना गांव के रहने वाले विनय यादव सोमवार रात करीब 8 बजे अपने घर के सामने खड़े थे। तभी पड़सो में रहने वाले दो सगे भाई विनोद यादव और रोहित यादव से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों भाई नशे की हालत में थे। उन्होंने विनय पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल को मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर के पीछे गहरे घाव मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर कान से लेकर सिर के पीछे तक गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में छत से गिरी दिव्यांग महिला की मौत:अस्पताल ले जाते समय गई जान, बचपन से नेत्रहीन थीं, पति की 3 साल पहले हो चुकी है मौत
    Next Article
    रिटायर्ड दरोगा की पत्नी को मुंहबोले बेटे ने मार डाला:बरेली में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए वारदात; सत्संग बहाने ले जाकर हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment