Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो सहेलियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज:हरदोई लखनऊ मंदिर में दर्शन करने गए थे, लौटकर आए तो बेटी गाड़ी से गायब थी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग सहेलियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें से एक लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से सीतापुर निवासी एक व्यक्ति देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ लखनऊ रोड स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। पुत्री ने मंदिर के बाहर गाड़ी में ही रुकने को कहा। फिर वह अकेले ही मंदिर में दर्शन करने चले गए। जब वह मंदिर से वापस लौटे, तो उनकी बेटी गाड़ी में नहीं मिली। उन्होंने बेटी की तलाश आसपास और रिश्तेदारी में की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। अगले दिन, 3 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ कहीं चली गई है। पुत्री की सहेली की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार शाम अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के ठठिया में शराबी ने सड़क पर मचाया उत्पात:डंडा लेकर लेटा, शराब के लिए पैसे मिलने पर रास्ता छोड़ा
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक गुड़िया या कोई और:सपा से ओके चौधरी या मदन गौतम ? बसपा से रवि शास्त्री या अर्पित गौतम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment