Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के ठठिया में शराबी ने सड़क पर मचाया उत्पात:डंडा लेकर लेटा, शराब के लिए पैसे मिलने पर रास्ता छोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के ठठिया कस्बे में डंडा लेकर शराबी ने सड़क पर खूब उत्पात मचाया। वह गमछा बिछाकर मेन रोड पर लेट गया। हटाने का प्रयास करने वाले को वह डंडा मारने की धमकी देता रहा। हर किसी से वह शराब के लिए पैसे मांगता दिखा। रुपये मिलने के बाद सड़क से हटने को राजी हुए। मामला ठठिया कस्बे में मुख्य बाजार की रोड के सामने का है। यहां एक युवक नशे की हालात में डंडा लेकर बीच सड़क पर बैठ गया। जिससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी हुई। जो भी राहगीर उसे हटाने का प्रयास करता, उसको वह डंडे दिखाकर डराता रहा। तिर्वा-मकनपुर रोड पर बीती शाम ये हंगामा करीब 20 मिनट तक चलता रहा। यहां एक स्कार्पियो गाड़ी से पहुंचे युवक ने उसे रास्ते से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह शराब के लिए रुपए देने की मांग पर अड़ा रहा। ऐसे में कार सवार ने 100 रुपये दिए, जिसके बाद उसे सड़क से हटाया जा सका। शराबी का उत्पात देखने के लिए मेन रोड पर भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार की सड़क के पास ही देशी शराब का ठेका है। जिस कारण वहां अक्सर शराबियों का उत्पात लोगों को झेलना पड़ता है। महिलाओं और युवतियों को भी शराबियों की हरकतों के कारण शर्मसार होना पड़ता है। दरअसल ठेका पर शराब लेकर लोग वहीं बैठकर पीते है और फिर नशे में धुत होकर सड़क और डोलने लगते हैं। जिससे वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। यहां न तो पुलिस कभी नशेबाजों पर कार्यवाही करती है और न ही आबकारी अधिकारी ठेका संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाते हैं। जिस कारण आये दिन समस्या बढ़ती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती की हत्या का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:गन्ने के खेत में मिली थी युवती की लाश पुलिस जांच में जुटी चार टीमें, कोई सफलता नहीं
    Next Article
    दो सहेलियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज:हरदोई लखनऊ मंदिर में दर्शन करने गए थे, लौटकर आए तो बेटी गाड़ी से गायब थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment