Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर घायल:भदोही में एनएच पर 30 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, सीएचसी औराई रेफर

    4 hours ago

    2

    0

    कुरौना महाराजगंज बाजार के पास तीउरी स्थित इसल कारपेट के सामने नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) औराई भेजा गया है। यह टक्कर औराई से वाराणसी की ओर आ रहे दो ट्रकों के बीच हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रकों के नंबर UP 63 H 9500 और RJ 19 GK 2040 बताए गए हैं। हादसे के बाद एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया था। ग्रामीणों की मदद से लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल ड्राइवर को CHC औराई भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। हादसे की तस्वीरें देखिए… इस दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर औराई तक लंबा जाम लग गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर क्रेन मौके पर पहुंचाई और क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का काम शुरू किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:3800 पदों पर हुए इंटरव्यू, कई जिलों से आए अभ्यर्थी, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
    Next Article
    Dhurandhar 2: आदित्य धर ने बताया ‘धुरंधर’ का पूरा बजट, क्यों बने दो पार्ट्स? बोले- 10 सेकंड का सीन भी खिंचकर…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment