Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दोस्तों को कुंड में धक्का देकर मार डाला:47 सेकंड में दोनों पानी में डूबे, मथुरा में घरवालों को बताया पैर फिसलने से गिरे

    18 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक छात्र ने अपने 2 दोस्तों को आशेश्वर महादेव कुंड में धक्का देकर मार डाला। करीब 45 सेकंड में दोनों कुंड के पानी में डूब गए। इसके बाद आरोपी सीढ़ियों से ऊपर आया और वहां से भाग निकला। सीढ़ियों के पास बैठे लोगों को मदद के लिए भी नहीं बुलाया। घर पहुंच कर दोनों के घरवालों से कहा कि पैर फिसलने से दोनों कुंड में गिर गए। इससे वह डूब गए। गुरुवार को धक्का देने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किसी बात को लेकर छात्र का अपने दोनों दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीनों के बीच खींचातानी हो रही है। इसी दौरान आरोपी ने दोनों को कुंड में धक्का दे दिया। जब दोनों डूब गए तो वह बिन शोर मचाए वहां से भाग निकला। घटना 25 फरवरी की है। तीनों दोस्त लठमार होली देखने के बाद घर लौटते समय आशेश्वर कुंड नहाने गए थे। नंदगांव थाना पुलिस ने आरोपी किशोर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार समेत फरार है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बरसान से लट्‌ठमार होली देखकर आ रहे थे घर नंदगांव के मीना नगर निवासी सक्षम (15 वर्ष), ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी रवि (17 वर्ष) 11वीं के छात्र थे। जबकि उनका दोस्त कार्तिक नौवीं क्लास का स्टूडेंट है। 25 फरवरी को तीनों बाइक से बरसाना की लट्‌ठमार होली देखने गए थे। सक्षम के पिता रामकिशन ने बताया कि कार्तिक ही घर से दोनों को बुलाकर ले गया था। होली देखकर तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। रास्ते में तीनों आशेश्वर महादेव स्थित कुंड पहुंच गए। यहां तीनों दोस्त नहाने लगे। इसी दौरान रवि और सक्षम दोनों ही कुंड में गहरे पानी में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्तिक सक्षम और रवि के घर पहुंचा। बताया कि दोनों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले सक्षम का शव बरामद किया। फिर दूसरे दिन रवि का शव कुंड से बाहर निकाला। सक्षम की टी-शर्ट फटी हुई थी, परिजन बोले थे- हत्या हुई जब डेडबॉडी बाहर निकली तो सक्षम टीशर्ट पहने हुए था। टीशर्ट फटी हुई थी। तब परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे की हत्या हुई है। मारपीट में उसकी शर्ट फटी है। पुलिा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 7 मार्च को पुलिस को कुंड के पास लगा एक सीसीटीवी देखा। इसमें दिख रहा है कि कार्तिक दोनों को खींचकर पानी की तरफ ढकेल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सक्षम के पिता की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। वीडियो में क्या दिख रहा, वो पढ़िए- दोनों को धक्का देने के बाद चुपचाप निकल जाता है कार्तिक करीब 3 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है। तीनों दोस्त कुंड की सीढ़ियों पर हैं। इसमें दो लोग नहाने के बाद सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं। सक्षम टीशर्ट पहने हुए है। वह सीढ़ियों पर बैठा हुआ है। तभी कार्तिक हाथ पकड़कर उसे खींचता है। उसे धक्का देते हुए कुंड के पानी की तरफ ले जाता है। किनारे पर जाकर पानी में दोनों दोस्तों को धक्का दे देता है। करीब 45 सेकंड बाद कार्तिक अकेला ही कुंड की सीढ़ियों से ऊपर आता है। सीढ़ियों के पास कुछ लोग बैठे होते हैं। वह किसी से कुछ नहीं कहता। वह तेजी से बाहर की ओर निकल जाता है। घर का अकेला बेटा था सक्षम सक्षम अपने घर में अकेला बेटा था। उसकी एक छोटी बहन और है। वहीं रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। पिता राम किशन ने बताया कि मेर बेटा सक्षम पढाई में होनहार था। हाईस्कूल में वह अच्छे नंबर लाया था। मैं मजदूरी कर उसे पढ़ा रहा था। रवि के पिता भगवान सिंह एक धागा फैक्ट्री में काम करते हैं। बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- फतेहपुर में एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं; पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी फतेहपुर में मां-बेटे और देवर की एक कमरे में लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में ही जहर की पुड़िया भी पड़ी थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर गए तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:7 दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था, परिवार कर रहा था तलाश
    Next Article
    अर्पणा यादव ने बादशाह पर रोक लगाने की उठाई मांग:सीएम को लिखा पत्र, कहा यूपी में कंसर्ट रोका जाए, टटोरी गाने में महिलाओं को अभद्र तरीके से दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment