Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दशक से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:मेरठ में स्वाट टीम ने बदमाश बल्लू उर्फ तिलकराम को दबोचा

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बल्लू उर्फ तिलकराम को गिरफ्तार कर लिया है। जनपदीय स्वाट टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार अपनी पहचान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को वांछित आरोपी के क्षेत्र में सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर स्वाट टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी मां की शादी के बाद पिता का नाम बदलता रहा। वह कभी अपने पिता का नाम रमेश तो कभी छत्तर बताता था, जिसके कारण वह 22 साल तक पुलिस की पकड़ से बचा रहा। गिरफ्तार आरोपी बल्लू उर्फ तिलकराम पुत्र छत्तर, मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ का निवासी है। बाद में वह बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में रहकर पहचान छिपा रहा था। उसके खिलाफ मेरठ के किठौर और मवाना थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्ष 2007 से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी चोरी की वारदातों में शामिल था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली लाइनों पर हुक डालकर एल्युमिनियम के तार चोरी करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में सिरसागंज पार्किंग में लगी आग:तीन कारें जलकर खाक, दो दर्जन वाहन सुरक्षित निकाले गए
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नसीमुद्दीन बोले-आजम खां मेरे सीनियर और मुझसे ज्यादा काबिल, बाइक की टक्कर में 3 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment