Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सिरसागंज पार्किंग में लगी आग:तीन कारें जलकर खाक, दो दर्जन वाहन सुरक्षित निकाले गए

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर के मुख्य बाजार स्थित एक पार्किंग स्थल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पार्किंग में खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि समय रहते करीब दो दर्जन वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय पार्किंग से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ सत्येंद्र कुमार पांडे ने बताया कि यदि समय रहते दमकल टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पार्किंग स्थल पर कबाड़ का काम भी किया जाता था। आशंका जताई जा रही है कि पहले कबाड़ में आग लगी, जो तेजी से फैलकर वहां खड़े वाहनों तक पहुंच गई। जिन वाहन स्वामियों की कारें जलीं, उनमें प्रशांत कुमार पुत्र दिनेश सिंह (Volkswagen Taigun, UP83BN8003), रजनीश कुमार पुत्र इतवारीलाल (Toyota Glanza, UP83BP5292) और गौरव गुप्ता पुत्र राजीव कुमार गुप्ता (Maruti Baleno, UP83BJ2885) शामिल हैं। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम सख्त करने और कबाड़ जैसे ज्वलनशील कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में पुतला दहन, भड़काऊ टिप्पणी पर केस:कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा
    Next Article
    दो दशक से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:मेरठ में स्वाट टीम ने बदमाश बल्लू उर्फ तिलकराम को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment