Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों ने पुरानी रंजिश में घर में तोड़फोड़ की:रामपुर में मारपीट कर कारें तोड़ीं, 40 हजार रुपए चोरी का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल्लापुर में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी पत्नी संजू ने मिलक कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 15 मई 2026 की रात करीब नौ बजे हुई। मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी रामखिलाड़ी पुत्र सोमनाथ, श्याम पुत्र सोमनाथ, अर्जुन उर्फ गेहूं पुत्र सोमनाथ, समयदीन, अभय पुत्र रामखिलाड़ी और रितिक सहित कई लोग दो गाड़ियों में सवार होकर पीड़िता के घर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण वे घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने घर के दरवाजे और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी दो कारों पर ईंट मारकर उनके शीशे तोड़ दिए गए, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जब पीड़िता के देवर रजनीश ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति ने रविवार दोपहर जिला अस्पताल में घटना का वीडियो देते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी से करीब 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़िता ने मामले से जुड़े फोटो और वीडियो होने का दावा करते हुए पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवादों में रहे डॉक्टर की कुरावली CHC में तैनाती:मैनपुरी में डॉ. मुनेन्द्र सिंह चौहान को चिकित्सा अधीक्षक का दायित्व, जेपी वर्मा का स्थानांतरण
    Next Article
    सहारनपुर में निकाह टूटने पर कराई रेप की FIR:कार की डिमांड बनी विवाद की वजह, होटल में 2 घंटे बंधक बनाकर रेप का आरोप, पुलिस दे रही दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment