Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवादों में रहे डॉक्टर की कुरावली CHC में तैनाती:मैनपुरी में डॉ. मुनेन्द्र सिंह चौहान को चिकित्सा अधीक्षक का दायित्व, जेपी वर्मा का स्थानांतरण

    23 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के तबादला आदेश के बाद कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एक बार फिर चर्चा में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मुनेन्द्र सिंह चौहान का तबादला कर उन्हें कुरावली CHC का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, कुरावली में तैनात डॉ. जयप्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाटेढ़ा, बरनाहल भेजा गया है। यह स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर मैनपुरी के पत्र और डॉ. जयप्रकाश के अनुरोध पर जनहित एवं राजकीय कार्यहित में तत्काल प्रभाव से किया गया है। डॉ. मुनेन्द्र सिंह चौहान का नाम पूर्व में भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा है। इससे पहले भी वे कुरावली CHC में चिकित्सा अधीक्षक रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी को जूते से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे काफी विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके अतिरिक्त, कुरावली CHC में एक महिला मरीज को इलाज न मिलने पर उसके पति और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में वार्ड बॉय ने महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन घटनाओं के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों के प्रति व्यवहार पर सवाल उठे थे। डॉ. मुनेन्द्र सिंह चौहान पर बाहर की दवाएं लिखने के आरोप भी लग चुके हैं। अब उनकी कुरावली CHC में दोबारा तैनाती के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि डॉ मुनेंद्र सिंह चौहान काफी ज्यादा अनुभवी चिकित्सा माने जाते हैं। हाल ही में चिकित्सा के क्षेत्र में एक अतिरिक्त डिग्री उन्होंने हासिल की है। जिस वजह से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि सीएचसी पर आने वाले मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप इलाज मिल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 घंटे नहीं आए दरोगा…पोस्टमार्टम के लिए रखा रहा शव:झांसी में जहर खाने से युवक की मौत हुई, मोर्चरी के बाहर भूखे-प्यासे बैठे रहे घरवाले
    Next Article
    दबंगों ने पुरानी रंजिश में घर में तोड़फोड़ की:रामपुर में मारपीट कर कारें तोड़ीं, 40 हजार रुपए चोरी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment