Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:फतेहपुर में बेहोशी की हालत में रास्ते पर फेंका, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीड़ा मोड़ के पास मंगलवार रात दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। युवक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर हमलावर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक को पहले घेरा और सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उस पर लगातार लाठी-डंडों से वार किए गए, जिससे वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। चचीड़ा मोड़, जो खखरेरू और कनपुरवा के बीच स्थित है, ऐसी घटनाओं के लिए जाना जाता है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गश्त और सूचना तंत्र कमजोर पड़ चुका है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव स्कूल में शिक्षक नहीं, बच्चों ने खुद की प्रार्थना:ग्राम प्रधान ने VIDEO बनाकर खोली लापरवाही की पोल
    Next Article
    कन्नौज में खेत में घास काटने गई युवती से रेप:सिर पर बोरी रखवाने के बाहने पहुंचा था आरोपी, मां के साथ थाने पहुंचकर कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment