Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठंडाई और खीर का प्रसाद वितरित:गाजियाबाद में रात तक मंदिरों में चला जलाभिषेक

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियबाद में महाशिवरात्रि का जलाभिषेक रात तक चला। शहर के दूधेश्वरनाथ मंदिर और प्रमुख मंदिरों में रात तक भक्त मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करते रहे। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के शिव बालाजी धाम मंदिर में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों का जमावड़ा लगा रहा। बम-बम भोले और हर हर महादेव के उद्घोषों से शिवालय गूंजता रहा। महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तड़के से ही मन्दिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। भोले के भक्तों ने शिवलिंग पर पंचामृत, गंगाजल, सफेद फूल, बेलपत्र, आखा फूल, कमल गंट्टा आदि से पूजन किया। भक्तों को रही आसानी मन्दिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह, शिवलिंग के रूप में शिव के प्राकट्य दिवस और आदियोगी के ध्यान में स्थिर होने के रूप में मनाया जाता है। इस रात की गई साधना, उपवास और जागरण से आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि, कष्टों से मुक्ति और शिव-शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि मन्दिर के बाहर ही पूजन सामग्री मिलने का प्रबन्ध किया गया था जिससे भक्तों को आसानी रही। शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव का दूध, दही, बेल पत्र, भांग, धतूरा, शहद, इत्र से अभिषेक किया गया। सभी भक्तों को इस अवसर पर निवासियों के सहयोग से खीर और ठंडाई का प्रसाद वितिरत किया गया। यह रहे मौजूद आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने बताया कि भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकमांएं पूरी होती हैं। रूबी चौधरी, नीरू गर्ग, अनुजा बंसल, गौरव बंसल, राजेश गर्ग, अनुज बंसल, प्रभा शर्मा, राजकिशोर शर्मा, आर के गर्ग, अरविंद सिंघल,प्रभात गर्ग, पंकज बत्रा और अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में हेलीपैड निर्माण के दौरान बच्चे की मौत:बृजभूषण शरण दंगल को दंगल प्रतियोगिता में शामिल होना था, हेलीकॉप्टर का हेलीपैड बनाते समय हादसा
    Next Article
    रामपुर में मौसम बदला, पारा 11 डिग्री पर पहुंचा:कोहरे और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सुबह ठिठुरन बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment