Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मौसम बदला, पारा 11 डिग्री पर पहुंचा:कोहरे और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सुबह ठिठुरन बढ़ी

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते तीन दिनों से 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर तापमान सोमवार को घटकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में गिरावट के साथ सर्द हवाओं और हल्के कोहरे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। सुबह के समय शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। दैनिक मजदूरी के लिए निकले लोगों और अन्य आवश्यक कार्यों से बाहर जाने वालों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन में सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन उसकी किरणों में अपेक्षित गर्माहट नहीं थी। हल्की धूप के बावजूद ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को खास राहत नहीं मिली।मॉर्निंग वॉक पर निकले जफर खान ने बताया कि वातावरण में ठंडक साफ महसूस हो रही है और धुंध भी बनी हुई है। साइकिल से जा रहे श्यामलाल ने कहा कि आज की सुबह सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सर्द थी।मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड का असर बना रह सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठंडाई और खीर का प्रसाद वितरित:गाजियाबाद में रात तक मंदिरों में चला जलाभिषेक
    Next Article
    आज पैतृक गांव में हवलदार राहुल भड़ाना का अंतिम संस्कार:जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले में थे तैनात, सड़क हादसे हुए थे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment