Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में गर्भगृह प्रवेश पर रोक:महाशिवरात्रि पर पाइप से हो रहा जलाभिषेक, भारी भीड़ के कारण फैसला

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण प्रशासन ने गर्भगृह में सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग दस मीटर लंबा पाइप (चोंगा) लगाया है। श्रद्धालु इसी पाइप के माध्यम से भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं। इस व्यवस्था से भीड़ नियंत्रण में मदद मिल रही है और भक्तों की आस्था भी बनी हुई है। दर्शन के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा; कई श्रद्धालु रात एक बजे से ही लाइन में लग गए थे। पांच तस्वीरों में देखिए महाशिवरात्रि की पूजा… पूरे जिले में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्सव का माहौल रहा। तड़के सुबह दो बजे से ही शिवभक्त मंदिरों की ओर बढ़ने लगे। भक्त हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और प्रसाद लेकर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिपूर्ण हो उठा। देवरिया जिले के प्रमुख शिवालयों जैसे दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, महेंद्रनाथ मंदिर और शहर स्थित सोमनाथ मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इन मंदिरों के बाहर सुबह से ही कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। विशेष रूप से दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भीड़ इतनी अधिक थी कि गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। श्रद्धालु पाइपनुमा चोंगे में जल और बेलपत्र डालकर ही जलाभिषेक कर रहे थे। यहां महिलाओं की संख्या सर्वाधिक देखने को मिली। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग तथा जल वितरण की व्यवस्था भी की थी। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 8 बैरिकेड बनवाए थे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग मार्गों से मंदिर में प्रवेश कराया गया। श्रद्धालु 14 स्थानों पर जलाभिषेक कर महादेव के जयकारे लगाते हुए बाहर निकल रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बस ने बग्घी को मारी टक्कर:कमालपुर NH-91 पर बरात से लौट रहे बैंडकर्मियों को मारी टक्कर, बच्चा समेत 7 घायल
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर घाटमपुर के शिवालयों में भीड़:‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा बैजनाथ धाम, पातालेश्वर महादेव अर्धनारीश्वर रूप में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment