Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज मांगने पर शादी टूटी, युवती ने सुसाइड किया:पीलीभीत में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, समझौते का बना रहे थे दबाव

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जादौपुर गहलुइया गांव में एक युवती ने दहेज की मांग पूरी न होने और शादी टूटने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जादौपुर गहलुइया निवासी जकरुल्ला खां ने अपनी बेटी चांद बी का निकाह कासिम बेग से तय किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी तय होने के बाद कासिम ने बहाने से युवती के परिवार से दो तोला सोने के जेवर ले लिए। इसके बाद आरोपी की नीयत बदल गई और उसने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर कासिम ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे चांद बी मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गई। दुपट्टे से फांसी लगाई 3 मई 2026 की शाम जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तब युवती ने घर के भीतर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर लौटने पर परिजनों ने चांद बी का शव लटका देखा, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। समझौते के लिए 5 लाख रुपए का ऑफर दिया मृतका के पिता जकरुल्ला खां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई न करने और समझौते के लिए 5 लाख रुपए का दबाव बनाया और धमकी भी दी। पूरनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कासिम बेग, निजाम बेग, मासूम बेग और दाता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में ढाई लाख की चोरी:मंडी समिति में आढ़ती के दफ्तर से नगदी चुराई, व्यापारियों में दहशत
    Next Article
    कानपुर के भाजपा नेताओं की मेहनत पश्चिम-बंगाल में काम आई:नेता वाले कपड़े नहीं पहने, बोले- वहां की जनता में डर था, हमने भरोसा जीता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment