Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाई महिला ने 55 लाख की स्पोर्ट्स बाइकें गिफ्ट की:कानपुर में कहा- इरफान ने बुर्का पहनने का दबाव डाला, मां बोली- ब्लैकमेल कर रही

    4 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड की महिला से कानपुर के चमड़ा कारोबारी के 60 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. इरफान को अरेस्ट कर लिया। मंगलवार देर रात मीडियाकर्मियों के सामने रुमाल से मुंह ढकता नजर आया। सवाल पूछने पर वह फफक कर रोने लगा। वहीं देर रात थाईलैंड की महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मैंने इरफान से 2 पहले शादी की। उसे बर्थडे पर महंगी बाइकें खरीदने के लिए 21 लाख और 34 लाख रुपए दिए। जब मैंने अपने रुपए मांगे तो इरफान ने टाल मटोल की। इरफान ने मुझसे कहा कि अगर मेरे साथ रहना है तो इस्लाम धर्म कबूल करना होगा। बुर्के में रहना पड़ेगा। वहीं इरफान की मां ने कहा- थाई महिला मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी मो. इरफान के खिलाफ पीड़ित अपसॉर्न की तहरीर पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने, मारपीट करने, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। थाई महिला के शादी की 2 तस्वीरें देखिए इंस्टाग्राम पर लग्जरी बाइकों के वीडियो शेयर किए अनवरगंज थाने में डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह, एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह व एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री ने कई राउंड में थाई महिला से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में थाईलैंड की महिला ने बताया- 2024 में हुई बौद्ध रीति रिवाजों के साथ उसकी शादी हुई थी। इरफान को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। दिसंबर में उसका बर्थडे होता है। मैंने उसे दो बर्थ डे पर 21 लाख की Ninja–10 और 34 लाख की BMW-1000 जैसी महंगी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए पैसे दिए थे। इरफान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट M I K VLOGE में लग्जरी बाइकों की खरीदारी करते हुए और कानपुर की सड़कों पर फर्राटा भरते हुए कई वीडियो भी पोस्ट किए है। वीडियो में वह बोल रहा है कि फाइनली अब पुराने फॉर्म में आ रहा हूं, अब बहुत से लोग नफरत करेंगे मुझसे… स्पोर्ट्स बाइकों के साथ उसके पास तीन लग्जरी कारें भी है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला जानिए… व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड में महिला के घर रुकता था एडीसीपी शिवा सिंह को थाईलैंड की महिला अपसॉर्न ने बताया- लाटूश रोड का रहने वाला मोहम्मद इरफान टेनरी कारोबारी है। वह अक्सर अपने कारोबार के सिलसिले में थाईलैंड आता-जाता रहता है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर हम दोनों की दोस्ती हो गई। उसके बाद इरफान थाईलैंड पहुंचा, तो हम दोनों ने मुलाकात की। इसके बाद इरफान जब भी थाईलैंड आता, तो मेरे घर में ही रुकता था। अपसॉर्न ने बताया- करीब 4 तक रिलेशनशिप में रहने के दौरान इरफान ने ही मेरे सामने शादी का प्रपोजल रखा। 2 साल पहले हम दोनों ने थाई रीती-रिवाज से शादी कर ली। अपसॉर्न ने अपनी शादी का कार्ड, फोटो, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज भी एडीसीपी को दिखाए। महिला बोली- धर्म बदलने का दबाव बनाया अपसॉर्न ने बताया- जब मैंने इरफान से अपने रुपए मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा। इरफान ने मुझसे कहा कि अगर मेरे साथ रहना है तो इस्लाम धर्म कबूल करना होगा। बुर्के में रहना पड़ेगा। मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस पर इरफान फरवरी- 2026 में इंडिया वापस आया। शुरू में उसने खुद को बीमार बताया। उसके बाद मेरा फोन रिसीव करना बंद कर दिया, नंबर भी ब्लॉक कर दिया। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने पर सोमवार को मैं कानपुर आई। अपने एक परिचित के साथ इरफान के लाटूश रोड स्थित घर पहुंची। वहां पता चला कि इरफान शादीशुदा है। इसके बाद वह एडवोकेट महताब अली के साथ मैं एडीसीपी के पास शिकायत लेकर पहुंची। 14 साल पहले हुई थी कारोबारी की पहली शादी थाईलैंड की महिला अपसॉर्न की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि कानपुर में इरफान की पहली शादी 2012 में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी जाजमऊ में इरफान टेनरी के नाम से पार्टनरशिप में टेनरी है। इस कारोबार में एक पार्टनर रेहान भी है। रेस्टोरेंट पर लिया लोन, बहन से पैसे लिए उधार थाईलैंड की महिला अपसॉर्न ने कहा- इरफान के तीन बच्चों के पिता होने की जानकारी पर मैं टूट गई थी। थाई महिला जब वह अनवरगंज थाने पहुंची तो उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अपसॉर्न ने रोते हुए डीसीपी सेंट्रल को बताया- वह जब इरफान के घर पहुंची तो उसने मुझे पहचानने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद उसने स्वीकार किया, फिर धर्म परिवर्तन कर भारत में रहने का दबाव बनाने लगा, मना किया तो मुझे मारा, गंदी-गंदी गालियां दी। पीड़िता ने बताया- उसका थाईलैंड में कैंटीन और रेस्टोरेंट है। बिजनेस से जितना भी कमाया वह इरफान पर खर्च कर दिया। पैसे कम पड़े तो रेस्टोरेंट बैंक में गिरवी रखकर लाखों का लोन लिया। बहन व अन्य रिश्तेदारों से उधार लेकर उसे पैसा दिया, लेकिन उसने धोखा दिया। पूछताछ के दौरान देर रात तक अपसॉर्न रोती रही। उसने पुलिस अधिकारियों को रोते हुए अंगूठियों की तस्वीर भी दिखायी, जो उसने इरफान से शादी के दौरान खरीदी थी। थाई महिला ने कहा- मैने इरफान और अपने नाम की रिंग भी बनवायी थी, जो शादी के दौरान इरफान ने मुझे पहनायी थी। एक जर्जर मकान में रहता है पूरा परिवार इरफान का इफ्तिखाराबाद वाली गली में एक जर्जर मकान में घर है। 3 कमरों के मकान में वह पूरे परिवार के साथ रहता है। पुलिस जब उसकी गिरफ्तारी करने पहुंची तो इलाके में हलचल तेज हो गई। आस–पड़ोस के लोगों ने बताया कि कुछ ही सालों में इरफान का रहन-सहन पूरी तरह से बदल गया था। वह महंगी-महंगी गाड़ियों से आता-जाता था। पूछने पर कहता था कि पार्टनरशिप में जाजमऊ में जूता फैक्ट्री चलाता है। इलाकाई लोगों ने दबी जुबान में बताया कि उसने कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाया है। मां बोली- अल्लाह इंसाफ करेगा वहीं इरफान की मां ने थाई महिला पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- बेटे पर लग रहे सारे आरोप गलत हैं। मेरे बेटे को पैसों के चक्कर से फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है। उसने बताया था कि कारोबार में बहुत नुकसान हुआ, जिस पर हम लोगों ने उसे पैसा भी दिया था, लेकिन यह सब नहीं पता था। अपसॉर्न से बात होने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि बेटे के हाव-भाव से लगता था कि कही कुछ गड़बड़ है, लेकिन बेटे को ठेस न लगे इस पर कुछ कहा नहीं। महंगी बाइकों के बारे में पूछने पर इरफान की मां ने कहा- बेटे ने अपनी कमाई से स्पोर्ट्स बाइकें खरीदी थीं। महंगी बाइकें खरीदने पर इरफान के पिता नाराज भी होते थे। थाई महिला के लगाए गए आरोपों पर इरफान की मां ने कहा कि वह ब्लैकमेल करना चाहती है। महिला एक बच्चे की मां है। थाई महिला मेरे बेटे को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी, इन सब की चीजों की मुझे जानकारी भी थी। इसी कारण से बेटा तनाव में रहता था। उन्होंने कहा- टेनरी मेरे पति की है। छोटे से उन्होंने शुरुआत की जिसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया। थाईलैंड जाने के सवाल पर बताया कि पिता उसे मना करते थे। खैर, अब अल्लाह इंसाफ करेगा। ---------------- ये खबर भी पढ़ें वृंदावन में गुरुकुल में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत:टैंक की सफाई करने उतरे थे, जहरीली गैस की चपेट में आए; एक को बचाया वृंदावन में गुरुकुलम में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुआ। रात 10 बजे छात्र पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। सबसे पहले एक छात्र नीचे गया। लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। दूसरे छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में ढाबे में भीषण आग, सिलेंडर फटने से धमाका; हाईवे पर मची अफरा-तफरी
    Next Article
    सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर इमरान मसूद का बड़ा बयान:बोले- अभी सीटें फाइनल करिए, सम्मान का ध्यान रखिए; ‘कांग्रेस 2017 वाली नहीं, 2027 वाली है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment