Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट:जिले के अधिकारियों से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के साकिन टोडरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तरह से दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो रही है। घटना का वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने जब थाने पर की तो थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं घटना में घायलों का इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर हुई घटना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता कंचन कश्यप ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर पाटीदार मोनू सोनू दया आनंद उर्फ अंगद और लालमति ने लाठी डंडे थोड़े से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों के ही हमले में मेरे परिवार के आकाश और विनय के साथ पाखंडी को गंभीर छोटी आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। इस मामले पर थाने पर सुनवाई न होने पर हम लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:आवास विकास के कार्यालय पर दिया धरना महिलाएं बोलीं- ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह
    Next Article
    जिलाबदर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे:अमेठी में अभियुक्त पर पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment