Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकानदार ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी:फर्रुखाबाद में मोबाइल की दुकान चलाता था, कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पचरौली गांव में शुक्रवार रात एक 24 वर्षीय दुकानदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकुर राजपूत के रूप में हुई है, जो गांव में मोबाइल की दुकान चलाता था। वह अपने सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता और अन्य भाई खेती-बाड़ी करते हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात अंकुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के सदस्य उसे पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है। मृतक के भाई ने बताया कि अंकुर ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में किसान ने फांसी लगाकर जान दी:बाग में गमछे से लटकता मिला शव, पत्नी की मौत के बाद से परेशान रहता था
    Next Article
    सुल्तानपुर में एलआईयू इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश:पारिवारिक विवाद के बाद पुलिस लाइन आवास पर मचा हड़कंप, पत्नी अयोध्या में हैं तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment