Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठाकुर पूरन सिंह ने बुलाई महापंचायत:कश्यप समाज भी 14 मार्च को करेगा महापंचायत, प्रशासन चिंतित

    16 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में 6 मार्च को हुई मारपीट की घटना अब बड़े तनाव में बदल गई है। इस मामले में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने 14 मार्च को गांव में 'सम्मान बचाओ महापंचायत' का आह्वान किया है। दूसरी ओर, कश्यप समाज ने भी गांव तिरपड़ी में एक पंचायत आयोजित कर नसीरपुर में ही महापंचायत करने का ऐलान किया है। दोनों पक्ष बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी में हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। यह घटना 6 मार्च को नसीरपुर गांव में गाड़ी और भैंसा बग्गी हटाने को लेकर हुई थी। इसमें ठाकुर पूरन सिंह के बेटों और भाई का कश्यप समाज के युवक दुष्यंत से विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान दुष्यंत घायल हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठाकुर पूरन सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उनके बेटों, भाई और ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ठाकुर पूरन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी लड़ाई कश्यप समाज से नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन की गलत नीतियों से है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जांच के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके बेटों को जेल भेजा गया, जो किसानों की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें रोकने का प्रयास लगता है। माफी मांगने के सवाल पर पूरन सिंह ने कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि बेटों को जेल भेजकर समझौता उसी दिन हो गया था। अब 14 मार्च को 'सम्मान बचाओ महापंचायत' होगी। कश्यप समाज ने तिरपड़ी गांव में बुलाई गई पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाज के जिम्मेदार लोगों ने कहा कि यदि ठाकुर पूरन सिंह माफी नहीं मांगते हैं, तो वे पीछे नहीं हटेंगे और नसीरपुर में ही अपनी महापंचायत करेंगे। उन्होंने इसे सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे सर्व समाज का मुद्दा बताया और कहा कि महापंचायत में सभी बिरादरियों को बुलाया जाएगा। अब दोनों पक्ष 14 मार्च को भारी भीड़ जुटाने की कसरत कर रहे हैं। प्रशासन की नजर इस पर टिकी है कि क्या कोई बीच-बचाव होगा या दोनों महापंचायतें एक साथ होंगी। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से रचाई शादी:रायबरेली के बालेश्वर मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों ने दिए आशीर्वाद
    Next Article
    नहीं भरा हाउस टैक्स तो सील हुईं 9 दुकान:10.26 लाख टैक्स बकाया पर संजस प्लेस में नगर निगम की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment