Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार के घर करोड़ों की चोरी:शालीमार पैराडाइज में जेवर, नकदी, पिस्टल पार; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज आवासीय परिसर में एक ठेकेदार के घर करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने ठेकेदार अजय बघेल के घर से करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, एक लाख रुपये नकद और एक लाइसेंसी पिस्टल चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। अजय बघेल मूल रूप से देवरिया जिले के अहरौली क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह 9 अप्रैल से अपने परिवार के साथ गोरखपुर गए हुए थे। गुरुवार दोपहर जब वे शालीमार पैराडाइज के विला सी-5 स्थित अपने घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे और सारा कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी संगम कुमार क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल ने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अजय बघेल ने अपने चालक को घर की चाबी दे रखी थी। इस आधार पर उन्होंने चोरी में किसी अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल नौकरों, गार्डों और अन्य संबंधित लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट 20 फीट से नीचे गिरी:मेडिकल प्रशासन बोला- लोग ज्यादा था, ओवरलोड होने से रोप टूट गई; एक घायल
    Next Article
    ग्राम प्रधान के भाई की मौत, हत्या का आरोप:शाहजहांपुर में बोलेरो टक्कर को हादसा नहीं हत्या बताकर दर्ज कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment