Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 की मौत:कार 100 की स्पीड में बाइक से टकराई, फिर पेड़ से भिड़ी; यूपी से बिहार जा रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    बारातियों से भरी यूपी की कार ने बिहार में 100 की स्पीड से बाइक को टक्कर मार दी। फिर 20 फीट हवा में उछली और पलटी खाते हुए गड्ढे में गिरी और पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें कार सवार 5 और 3 बाइक सवार शामिल हैं। कार सवार युवक यूपी के गाजीपुर से बारात लेकर बिहार जा रहे थे। बाइक सवारों में भी एक युवक गाजीपुर का ही रहने वाला था। वह छठ मनाने बिहार गया था। हादसा गुरुवार रात बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 5 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की तस्वीरें देखिए… गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के 5 युवक कार से बिहार जा रहे थे। उन्हें कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित विशुनपुरा गांव में बारात में शामिल होना था। इसी दौरान NH-319A पर सोनपा गांव के 3 युवक एक बाइक से अपने घर से निकलकर सड़क पर करीब 50 मीटर आगे बढ़े ही थे कि तभी बारातियों की कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। ‘कार की स्पीड ज्यादा थी, ड्राइवर संभाल नहीं पाया’ प्रत्यक्षदर्शी रविरंजन सिंह ने बताया कि कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक को देखकर भी संभल नहीं सका और जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली, कई बार पलटी और सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे को पार करते हुए पेड़ से जा टकराई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा कानपुर, पारा@9.4°C:28 शहरों में घना कोहरा; अगले 24 घंटे में 41 जिलों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    यूपी STF ने शूटर नसीम दुर्रानी को मार गिराया:दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर युवक की हत्या में वांटेड था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment