Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी STF ने शूटर नसीम दुर्रानी को मार गिराया:दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर युवक की हत्या में वांटेड था

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी STF ने बुलंदशहर में शूटर नसीम दुर्रानी (37) को एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 4 दिन पहले ही उसने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर एक युवक की हत्या की थी। STF और दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नसीम बुलंदशहर में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने उसे घेरा, तो उसने फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से 15 से 20 राउंड गोलियां चलीं और जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। उसके सीने में दो गोलियां लगीं। मुठभेड़ गुरुवार रात 1 बजे सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुई। दिल्ली के रहने वाले नसीम पर 26 मुकदमे दर्ज थे। इनमें 4 हत्या के मामले थे। वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के संपर्क में भी रहा था। 2017 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। उस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी था। एनकाउंटर की 3 तस्वीरें- पकड़े जाने के डर से की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली नोएडा STF के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि नसीम दुर्रानी बाइक से भाग रहा था। टीम ने उसकी घेराबंदी की, तो पकड़े जाने के डर से उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से एक बाइक और .32 बोर की दो पिस्टल बरामद की गई। नसीम के तीन बड़े क्राइम 1- 4 दिन पहले दिल्ली में युवक की हत्या की थी नसीम दुर्रानी ने 16 नवंबर को दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार में समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जबकि क्राइम और FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए। जांच में नसीम मुख्य आरोपी निकला था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 2- मई 2026 में भी एक युवक की हत्या 26 मई 2026 को दिल्ली के खजूरी खास इलाके में फायरिंग हुई थी। इसमें राजा मेवाती नाम के व्यक्ति को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मेवाती को जेपीसी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में नसीम उर्फ रिजवान को इस हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया गया। 3- 1 साल पहले गाजियाबाद में महिला को गोली मारी थी STF के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 2025 में नसीम ने गाजियाबाद के लोनी में एक महिला पर फायरिंग की थी। इसमें महिला को गोली लगी थी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान बच गई। इसी मामले में गाजियाबाद पुलिस ने नसीम पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। नसीम की शादी हो चुकी थी, 3 बहनें हैं नसीम उर्फ रिजवान पुत्र इस्लामुद्दीन उर्फ बुधु मूल रूप से दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद के राजीव गांधी नगर का रहने वाला था। परिवार में पिता इस्लामुद्दीन, मां नफीसा, पत्नी जेबा और तीन बहनें रुबीना, रानी और जीनत हैं। पुलिस के अनुसार, नसीम का नाम साल 2010 से लगातार आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली और यूपी में 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमले से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। यूपी में 3 दिन में दूसरा एनकाउंटर नसीम से 2 दिन पहले अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया था। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था। वह पैसे लेकर हत्याएं करता था। मंगलवार रात पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। वह सड़क पर गिर पड़ा था। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से एसपी प्राची सिंह बाल-बाल बच गई थीं।। पढ़ें पूरी खबर 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 266 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 16,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- बेटी पूछती थी- पापा, मैं खो गई तो क्या बताऊंगी:पिता बोले- दरिंदे को जिंदा जलाओ; हरदोई में चाचा ने रेप कर मार डाला था ‘मेरी बच्ची को मारने वाले का एनकाउंटर होना चाहिए। नहीं तो उसे पेट्रोल डालकर हमारे सामने जिंदा जला दो। उसे तड़पा-तड़पाकर मारा जाना चाहिए, जिससे दोबारा क्षेत्र में ऐसा हैवान पैदा न हो। जो आज हमारे साथ हुआ, वो कल किसी और के साथ होगा। वो हैवान जिंदा नहीं बचना चाहिए।’ पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 की मौत:कार 100 की स्पीड में बाइक से टकराई, फिर पेड़ से भिड़ी; यूपी से बिहार जा रहे थे
    Next Article
    आगरा का छात्र ऋषिकेश में गंगा में डूबा:साथियों के साथ नदी में नहा रहा था, स्कूल भ्रमण में आए थे 32 स्टूडेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment